दिल पर मैंने वार किया जब वार आया,
मतलब ना रक्खा फिर भी प्यार किया जब प्यार आया,
करता रहा वो ज़िक्र-ए-वफ़ा भी ऐसा क्यों न ख़ियाल आया,
हमसे न होगा ये सब कह कर आँख में अपने बाल आया,
जब हँसते खेलते मौत ने आ कर उसको एक दिन गले लगाया,
तब देख कर ये सब मैंने ख़ुद को एक अकेला सा ही पाया,
होता है ऐसा दौर-ए-जहाँ में ये कह कर फिर ख़ुद को मनाया,
भूल गया में उसको तब तक जब तक नया साल ये आया।”
लेखक- काशिफ़ अहमद" ©
इस शायरी में काशिफ अहमद द्वारा जिंदगी प्यार मोहब्बत मौत पैदाइश याद करना भूल जाना सबको बहुत गहरी तरीके से बहुत अच्छे से आसान शब्दों में समझाते हैं।
जिंदगी पर असर :
यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जिसने जीवन के हर रिश्ते को खूबसूरती से निभाया, सबको प्यार किया, लेकिन बदले में उसे सिर्फ दर्द मिला, और कुछ नहीं। काशिफ़ अपनी कहानी सरल शब्दों में बयां करते हैं।
शायरी का दिमाग पर असर:
शायर हर अपने साथ हुई चीजों को बहुत गहराई से सोचता है हर चीज को बहुत अच्छे से महसूस करता है चाहे वह प्यार हो जिंदगी के कुछ ऐसे हिस्से हो मौके हो लाइफ के जिसमें उसकी दुख मिला हो या कुछ भावनाएं को ठेस पहुंचा हो या मृत्यु हो l, चाहे वह किसी बात से सहमत हो या न हो, चाहे उसने कुछ स्वीकार किया हो या न किया हो, वह हर बात पर बहुत गहराई से विचार करता है। वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाता, सीधे-सीधे सच बोलता है और सोचता रहता है।
चलिए शायरी को पॉइंट्स में समझते हैं।
1. दिल पर वार किया- यह वार कोई लड़ाई झगड़ा नहीं है बल्कि यह प्यार की लड़ाई है जब प्यार आया तो लड़ाई झगड़े के साथ प्यार दिल में आया दिल पर चोट लगी दिल टूट गया अक्सर प्यार में हमेशा जरूरी नहीं है कि आपको सुकून ही मिले कभी-कभी किसी से हम प्यार करते हैं चाहे वह हमारे अपने ही करीबी को ही क्यों ना हो हमें बहुत दुख और तकलीफ भी बहुत नहीं पड़ती है।
2. मतलब ना रखा- बिना मतलब के प्यार किया प्यार कितना साफ होता है जिसमें कोई जिसमें कोई मतलब नहीं होता, बदले की कोई इच्छा नहीं है, न ही सपोर्ट की कोई गारंटी है, बस प्यार है और हर कोई ऐसे प्यार के काबिल नहीं होता।
3. करता रहा वो वफ़ा- शायर वफ़ादारी की बात करता है, लेकिन शायद सामने वाला उसे समझ नहीं पाया। वफ़ा यहाँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है।
लोग हमें लालची समझने लगते हैं जब हम अपनी वफा उन्हें दिखाते हैं हम उनसे वफ़ा के चक्कर में मोहब्बत और ईमानदारी और एक वफा वाला रिश्ता रखते हैं लेकिन उनको लगता है कि उनसे हम काम निकालने के लिए मतलब के लिए बात कर रहे हैं और यह सब देखने के बाद हमें एक बहुत गहरा झटका लगता है।
4. हमसे ना होगा- जब हम किसी से उम्मीद बना लेते हैं और वही इंसान हमारे काम नहीं आता तो तो हम एक अजीब सी कंडीशन में फंस जाते हैं हमारे अंदर एक दर्द का भाव पैदा हो जाता है, सबसे ज्यादा चोट और दुख भी वही लोग देते हैं जिनके लिए हम बिल्कुल सच्चे और मोहब्बत करने वाले हैं बिल्कुल लॉयल होते हैं और जिनके लिए हम अपना सब कुछ छोड़ देते हैं और वही लोग एक दिन आकर हमें बेकार समझ लेते हैं उनको लगता है कि यह किसी काम का नहीं है यह उनको लगता है कि वह बहुत काबिल हैं और वह बहुत टैलेंटेड है उनके अंदर जो ज्ञान जो पावर है यह किसी में नहीं है वह हमको एक तरीके से बिट्टू समझने लगते हैं और यह समझने लगते हैं कि हम उनके टुकड़ों पर पाल रहे हैं।
5. आँखों आया बाल- से ये मतलब है कि इंसान बहुत बेमुरौवत हो जाता है वो भूल जाता है कि जिसका साथ मतलब वाला रिश्ता रख रहा है वो कोई दूसरा नहीं उसका अपना है।
6.मृत्यु हंसते हुए आती है- सब कुछ समाप्त हो जाता है, हमें सोचने का मौका भी नहीं मिलता, या क्या यह सच है कि जिसने भी जीवन जी लिया है उसे इस पूरी दुनिया और सब कुछ पीछे छोड़ना ही होगा।
7. अपने आप को अकेला पाना- किसी खास शख्स के गुजर जाने के बाद कवि के जीवन में एक खालीपन छा जाता है। शब्द, आवाजें और जीवन के सारे रंग फीके पड़ जाते हैं।
आइए हम आपको शायरी की शेष पंक्तियों को जल्दी और आसानी से समझने का प्रयास करते हैं -
अकेलेपन का एहसास केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक भी होता है। भीड़ में भी अकेलापन महसूस हो सकता है। जब आसपास कोई नहीं होता, तो व्यक्ति खुद से बातें करता है। जब कोई व्यक्ति जीवन की सच्चाई को समझने लगता है, तब उसे एहसास होता है कि यह पीड़ा केवल उसी को नहीं हुई है और वह सारी पीड़ा को भुलाकर अपने शेष जीवन को सही ढंग से जीने का प्रयास करता है।
Conclusion :
Dil, War, Aankhein, Baal, Maut aur Naya Saal जैसे words सभी जीवन के प्रतीक हैं। ये प्यार और मौत से जुड़े हैं aur यह shayari किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं है, बल्कि हर उस व्यक्ति के बारे में है जिसने सच्चा प्यार किया है। यह कविता हमें सिखाती है कि प्यार करने में कुछ भी ghalat नहीं है। टूट जाना कोई कमज़ोरी नहीं अकेलापन ज़िंदगी का हिस्सा है और समय हमें आगे बढ़ना सिखाता है, हमें हमेशा आगे बढ़ते रहने के लिए कोशिश करते रहेंगे।
"उम्मीद करता हूं आपको मेरा लिखा हुआ यह पोस्ट पसंद आया होगा, धन्यवाद।"
Post by- Kashif Ahmad

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.